भुनेश्वर कुमार महातो, संवाददाता – समाज जागरण
बेरमो / डुमरी : डुमरी विधानसभा क्षेत्र नावाडीह प्रखण्ड के ऊपरघाट स्थित बरई पंचायत हरलाडीह दुर्गा मंडप प्रांगण में बुधवार को भलमारा क्लस्टर की और से जेएसएलपीएस के सदस्यों ने किसान पंजीकरण को लेकर किया बैठक । उपस्थित सदस्यों ने बताया कि जो दीदी पशुपालन कर रही है और पशुपालन को बढ़ा कर अपनी आजीविका करना चाहती हैं उसे भी जेएसएलपीएस के प्रयास से मुद्रा लोन दिलाने में महत्पूर्ण योगदान दिया जाएगा और आजीविका बढ़ाया जाएगा । बरई पंचायत में जल्द ही आईएफसी के अंतर्गत लेयर बर्ड का फॉर्म बनवा लेयर बर्ड पालन कर आजीविका बढ़ाया जाएगा साथ ही बरई में एक मशीन गेहूं, सरसों या मकई , पीसने वाला मशीन भी लगवाया जाएगा जिससे महिला खुद आत्मनिर्भर होगी। वही ब्लॉक रिसॉर्स पर्सन लाइवलीहुड दीपू अग्रवाल ने कहा कि जिस ग्रामीण क्षेत्र में हम सब अपना जीवन जी रहे है। इस क्षेत्र में हर घर की महिला कृषि और पशुपालन पे ही अपनी आजीविका करती है । इसलिए हर घर से समूह की दीदी को कृषि को बढ़ावा देने के लिए किसान पंजीकरण करने की आवश्यकता है । जो दीदी पंजीकरण करेगी उसे प्रत्येक वर्ष के होने वाले खेती के लिए विशेष छूट दे कर अनेकों प्रकार के बीज उपलब्ध करवाया जाएगा। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जियां का उत्पादन बढ़ेगा और हर दीदी की आमदनी भी बढ़ेगी। उन्होंने यह भी बताया की बरई पंचायत के बरई, जुड़ामना , घोसको और हरलाडीह क्षेत्र में ब्लॉक एंकर इंदिया देवी और आजीविका कृषक मित्र सुनीता देवी, यशोदा देवी के द्वारा पंजीकरण किया जा रहा है। जेंडर सीयारपी संजू देवी ने कहा कि क्षेत्र से दहेज प्रथा , डायन, ऐड्स के बारे में महिलाओं को अच्छे से समझाई। मौके पर अनीता देवी, प्रतिभा देवी, बबीता देवी, सबिता देवी, नमिता देवी, सुगिया देवी, प्रियंका देवी, बिना देवी, सोनी देवी, शिला देवी, सुनीता देवी, हेमंती देवी उपस्थित थी।



