google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुसा , दीवार गिरने से महिला घायल

सात महीना का मासूम गाड़ी से उछलकर सड़क गिरा घायल

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र आगरा मुरादाबाद हाइवे पर कुम्हारो वाली के समीप उस समय अफरा तफरी मच जब तेज रफ्तार ट्रक पहले सेंट्रो कार को टकराते हुए। नगर चैयरमैन खुशबु प्रजापति के चबूतरा को तोड़ते हुए नगर के फजैल मौहल्ला किनारे बने घर में भोर सुबह करीब 6:00बजे सीमेंट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर रोड किनारे खड़ी गाड़ी से टकराने के बाद गाड़ी को खिंचते ले गया। मगर गाड़ी एक शादी से वापस होकर अपने घर के सामने खड़ी करके उतर रहे थे। जिसमें सवार सात महीने की बेटी शिवांस गाड़ी से उछलकर गिर पड़ा। जिसे मासूम को आस पास की महिलाओं ने उठा लिया। जिसमें चालक योगेश पुत्र ऋषिपाल व पत्नी पूजा, भाभी कविता व सात महीने शिंवास गाड़ी बैठे और बुआ रामदुलारो व मां उर्मिला उतर चुकी थी। तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर ट्रक चैयरमैन खुशबु प्रजापति के कार्यालय को तोड़ते हुए घर में घुस गया। ट्रक की टक्कर से घर की दीवार टूट गई। जिसमें बाथरूम में नहा रही महिला नीतू गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको परिजनों गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। जहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गनीमत रही कि उस समय दीवार के करीब कई लोग बैठे थे गनीमत रही कि बह बाल बाल बच गए । वही दीवार टूटने से घरेलू सामान टूट गया।लेकिन गाडी में बैठी 7 महीने की मासूम समेत गाड़ी चालक योगेश मामूली रूप से घायल हो गया। मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)