google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गुन्नौर सायरन खराब होने पर सायरन को द्वारा सही कराया आपातकाल में आयेगा काम

गुन्नौर कस्बा बबराला रेलवे स्टेशन पर लगा नागरिक सुरक्षा नरौरा का सायरन किसी तरह खराब हो गया था। जिसे नागरिक सुरक्षा के चीफ वार्डन योगेंद्र सिंह यादव ने सही कराकर रेलवे-स्टेशन पर पुनः स्थापित करा दिया।
चीफ वार्डन योगेंद्र सिंह ने बताया कि नागरिक सुरक्षा नरौरा की परिधि( कार्य क्षेत्र) में 9 सायरन लगे हुए हैं। जिसमें पुलिस महा निदेशक नागरिक सुरक्षा अभय कुमार प्रसाद के आदेश पर प्रदेश के नागरिक सुरक्षा नगरों में बंद या खराब पड़े सायरनों को क्रिया शील कराने के निर्देश दिए गए। उसी के आदेश पर उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नरौरा के अनुसार बबराला स्टेशन के सायरन को सही करा कर द्वारा स्थापित कर दिया गया।
इसका संरक्षण स्टेशन बबराला द्वारा किया जाएगा। चीफ वार्डन योगेंद्र सिंह ने बताया कि गुन्नौर तहसील में जल्द ही दो नए सायरन स्थापित किए जायेगे। जिससे कभी भी आपात काल में सहूलियत मिलेगी। रेलवे स्टेशन पर सायरन की जांच भी की गई। इस दौरान बबरारा स्टेशन अधीक्षक अजय वर्मा, चीफ वार्डन सिविल डिफेंस योगेंद्र सिंह यादव पुलिस चौकी इंचार्ज बबराला विशाल शर्मा, आर पी एफ कांस्टेबिल हरिओम मीणा, उमेश वार्ष्णेय,टेक्नीशियन सूरज, जाकिर, सत्यपाल आदि मौजूद रहे l


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)