बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार बंद करो-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य
नई दिल्ली, सोमवार 22 दिसम्बर 2025 केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि भारत सरकार हस्तक्षेप करके बांग्लादेश मे हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार बंद करवाये अभी एक हिन्दू युवक को खंबे से बाँध कर जिंदा जला दिया गया य़ह घटना समूची मानवता को शर्मसार करने वाली है उन्होंने कहा कि देश विभाजन के समय यदि सही बँटवारा किया होता तो यह समस्या ही न होती राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने आर्य समाज वेद मंदिर पीतमपुरा, रानीबाग व बिरला लाइन कमला नगर में अपने विचार व्यक्त किए।
प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण आर्य ने कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांट दिया था उसी तरह से बांग्लादेश के दो हिस्सों में करके हिन्दू राष्ट्र अलग से बना देना चाहिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य ऋषभ ने किया सुदेश आर्य के भजन सबने पसंद किए आचार्य नरेंद्र मैत्रेय ओमप्रकाश शास्त्री पानीपत, आचार्य प्रेमपाल शास्त्री ने अपने विचार व्यक्त किए सोहनलाल आर्य, मैथिली शर्मा ने कुशल संचालन किया।आचार्य कवर पाल शास्त्री का अभिनंदन किया गया.
प्रमुख रूप से आर्य नेता सोमनाथ पुरी, किरण सेठी, वर्तपाल भगत, अमित नागपाल पार्षद आशीष आर्य सेशन जज रोहतक, संजीव बजाज अजय अग्रवाल, जोगी राम जैन आदि उपस्थित थे।



