वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
सड़क दुर्घटना का भ्रामक स्वरूप देने का प्रयास विफल एवं सभी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। दिनांक 20.12.2025 को रात्रि समय करीब 02:45 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम फुलवाड़ी, राजवान के समीप एक व्यक्ति जख्मी अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गश्ती दल द्वारा उक्त व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, टेढ़ागाछ लाया गया, जहाँ चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान जुल्फकार, उम्र 25 वर्ष, पिता- नयर, साकिन पडरिया, थाना सिकटी, जिला अररिया के रूप में हुई। घटना स्थल से मृतक की मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिस पर किसी प्रकार की खरोंच/क्षति नहीं पाई गई, जिससे घटना प्रथमदृष्टया संदिग्ध प्रतीत हुई। इस संबंध में मृतक की पत्नी हसने आरा द्वारा एक लिखित आवेदन समर्पित किया गया, जिसमें अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध उनके पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया। आवेदन के आधार पर टेढ़ागाछ थाना कांड संख्या 234/25, दिनांक 20.12.2025, धारा 103(1)/61(2)/3(5) बी.एन.एस. में अपराधियों के विरूद्ध दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, किशनगंज के अनुश्रवण में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, किशनगंज के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। जिसमें DIU किशनगंज को भी सम्मिलित किया गया। पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के दिशा-निर्देश में तकनीकी अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
गठित टीम द्वारा लगातार आसूचना संकलन / तकनीकी साक्ष्य संकलन / बायोलॉजिकल साक्ष्य संकलन एवं अनुसंधान के परिणामस्वरूप घटना के 18 घंटे के भीतर कांड में संलिप्त सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ाये अभियुक्तों से पूछताछ के क्रम में अभियुक्तों द्वारा स्वीकार किया गया कि मृतक का उनकी बहन के साथ अवैध संबंध था, जो उन्हें स्वीकार्य नहीं था। इसी कारण मृतक को बुलाकर उसकी हत्या की गई तथा घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने के उद्देश्य से शव को राजवान के पास सड़क पर फेंककर उस पर वाहन चढ़ाया गया। इनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एर्टिगा कार, 04 मोबाईल, घटना में प्रयुक्त गाड़ी उठाने वाला जैक एवं मृतक का मोटर साईकिल बरामद किया गया। पकड़ाए अभियुक्तों मो. आदम उम्र करीब 40 वर्ष पिता लतीफुर रहमान,2. सहजाद आलम उम्र करीब 21 वर्ष पिता लतीफुर रहमान,3. खुषबु बेगम उम्र करीब 19 वर्ष पिता लतीफुर रहमान, न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है। कांड में पर्याप्त अभियोजन साक्ष्य संकलित करते हुए शीघ्र आरोप पत्र समर्पित करने का निर्देश अनुसंधानकर्ता को दिया गया है। कांड का अनुसंधान जारी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



