विजय शंकर पाण्डेय/समाज जागरण
सोनभद्र। चतरा ब्लॉक के ग्राम नरोतमपुर (पो०–पकरहट, पनुगंज) में आयोजित संगीतमयी श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुकी है।आज कथा के सप्तम दिवस एवं विश्राम दिवस पर कथा स्थल श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया। प्रातः से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण कथा श्रवण हेतु उपस्थित रहे।
कथा के दौरान जैसे-जैसे भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्त प्रह्लाद, सुदामा चरित्र एवं मोक्ष प्रसंगों का वर्णन हुआ, वैसे-वैसे श्रद्धालु भावविभोर होते चले गए। कथा में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है, जिससे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण और अधिक प्रबल हुआ है।
आज के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर अपने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ भागवत कथा में सम्मिलित हुए। उन्होंने कथा व्यास का आशीर्वाद प्राप्त कर आयोजक सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज देवा पाण्डेय ने ठाकुर जी के चरणों मे प्रणाम करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। आयोजक मंडल ने क्षेत्र के लोगों के भक्ति-भावना की सराहना की तथा कहा कि श्रीमद्भागवत कथा समाज को संस्कार, संयम और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
इस अवसर पर गुरुदेव भगवान श्री मनीषानंद जी महाराज के अनन्य सेवक, कथा व्यास परम पूज्य श्री सक्षम कृष्ण जी महाराज द्वारा अमृतमयी एवं अत्यंत भावपूर्ण कथा प्रवाह किया जा रहा है। उनकी ओजस्वी वाणी,सरल व्याख्या और भक्ति रस से परिपूर्ण प्रवचनों ने श्रोताओं के हृदय को गहराई से स्पर्श किया।श्रद्धालु भाव-विभोर होकर “हरि-हरि” और “राधे-राधे” के उद्घोष करते नजर आए।
कथा आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने बताया कि विश्राम दिवस के उपरांत आगामी दिवस में विधिवत पूर्णाहुति एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है।
यह भागवत कथा न केवल धार्मिक आयोजन है, बल्कि समाज को जोड़ने, संस्कारों को सुदृढ़ करने और आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरी है।उक्त अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुभासपा नित्यानंद पाण्डेय,प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, हिंदुस्तान सत्यनारायण मौर्या जिला महासचिव सोनभद्र सोनमती, अनुराग वियार, सौरभ कांत पति तिवारी, समेत क्षेत्र के विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



