ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण
सोनभद्र। समाजवादी आंदोलन के चिंतक छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि जिला पार्टी कार्यालय सोनभद्र पर मनाई गई एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव समाजवादी अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री व्यास जी गोंड ने कहा कि आज हम लोग ऐसे समाजवादी चिंतक का पूर्णयतिथि मना रहे हैं जिन्होंने अपने जीवन काल में कभी भी पैसे के पीछे नहीं भागे वह हमेशा समाजवादी की लड़ाई लड़ने का काम किया और हर गरीब तबके लोगों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ने का काम किया और हमेशा समाजवादी पार्टी के करवा को आगे बढ़ने का काम किया उन्हीं के बताए हुए रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सड़क से सदन तक हर गरीबों की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं और हर तरह से उनकी मदद करने का काम कर रहे हैं यदि हर वर्ग का विकास किसी पार्टी में है तो वह समाजवादी पार्टी है जब से केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है यहां तक की धर्म गुरुओं को भी अपमानित इस भाजपा सरकार में किया जा रहा है।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री व्यास जी गोंड जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी अनिल प्रधान मन्नू पांडेय महिला सभा जिला अध्यक्ष गीता गौर कुमारी मंदाकिनी पांडेय कुमारी निधि पांडेय अशोक पटेल विनीत पांडे सूरज मिश्रा गुलाम यासीन सुशील राय विनीत पासी जयप्रकाश मौर्य सरदार पारब्रह्म सिंह त्रिपुरारी गोंड अफरोज खान पंचदेव सिंह खरवार विष्णु कुशवाहा के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



