google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शादीकाम वेबसाइट के जरिए विधवा महिला से लाखों की ठगी

राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार जागरण दिल्ली व्यूरो चीफ रमेशचंद्र व्दिवेदी
न ई दिल्ली/प्राप्त समाचारों के अनुसार दिल्ली में एआई वीडियो काल स्केम के जरिए एक विधवा महिला से शादी का झांसा देकर 9.50 लाख रुपए ठगी हुई है । बताया जाता है कि एक जालसाज ने शादी काम वेबसाइट के जरिए शादी का झांसा दिया। उसने एआई वीडियो काल का उपयोग कर लंदन दिखाया। आरोपी ने क्लीनिक, बीजा और परिवार के इलाज के बहाने रूपए लिए ।एक कहावत है कि कभी कभी आंखों देखी चीजें भी झूठी हो जाती है । यही कहावत दिल्ली महिला के साथ चरितार्थ होते देखा गया ।इसी प्रकार के घटनाक्रम में एक जालसाज महिला को एआई वीडियो काल करके स्वयं को विदेश में दिखाया। महिला को शादी का झांसा दिया, इसके बाद अलग अलग बहाने बनाकर रूपए ले लिया ।जब महिला को मैसेज और कॉल का रिप्लाई मिलना बंद हुआ तो उसे ठगी का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई ।जिस पर नार्थ साइबर पुलिस ने धोखाधड़ी संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है छानबीन जारी है ।इस समय फेस बुक , इंस्टाग्राम, व्हाटशाप तथा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिलाओं के फोटो और की तरह तरह शादी की झांसे में डालने आकर्षक बातें देखने को मिल रही है इसमें शादी और धन दौलत के लालची ऐसे विज्ञापनों को देख कर पार्टी से सम्पर्क करने की कोशिश करते हुए देखे जा सकते हैं । फोटो महिलाओं की होती है और सम्पर्क सूत्र मैरिज व्यूरो की होती है । जब कोई सम्पर्क सूत्र पर फोन करता है तो फोन मैरिज व्यूरो से सम्पर्क होता है ।ये अपनी मनमानी रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर रूपए वसूल लेने के बाद धीरे-धीरे अपना उल्लू सीधा करने के बाद ठगी करने वाले के फोन नंबर ब्लॉक कर देते हैं ।आये दिन शादी की झांसे देकर मैरिज व्यूरो लाखों रुपए का ठगी का शिकार बनाने की खबरें सुनने को मिल रही । इसके अलावा भी महिलाओं के अनेक अनैतिक कार्यौ के जरिए पुरूष वर्ग ठगी के शिकार के चंगुल फंसने के किस्से सुने जा सकते हैं । जनता की जोरदार मांग है कि सरकार शीघ्र से शीघ्र इस प्रकार के ठगी करने वालों के प्रति सख्त कार्यवाही कर ठगी के शिकार पीड़ितों को राहत की सांस दिलाये और अन्य पुरुषो को इस दल दल में फंसने से पहले जागरूकता अभियान चला कर लोगों को इस जाल में फंसने से बचाव करें ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)