google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आईजी बोकारो सुनील भास्कर ने दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन की तैयारियों को लेकर किया समीक्षा बैठक

हजारीबाग एसपी और गिरिडीह एसपी को दिए कई निर्देश
मिंटू कुमार समाज जागरण
हजारीबाग – दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता सुनिश्चित करने के लिए बोकारो जोनल आईजी सुनील भास्कर ने हजारीबाग और गिरिडीह के पुलिस अधीक्षकों संग समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि किसी भी परिस्थिति में शांति भंग नहीं होने दी जाएगी और पूर्व में घटी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए हर स्तर पर सतर्कता जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गोपनीय सूचनाओं का संकलन कर संवेदनशील स्थानों और व्यक्तियों की पहचान की जाए और उन पर विशेष निगरानी रखी जाए।

आईजी ने कहा कि सांप्रदायिक दृष्टिकोण से संवेदनशील स्थानों पर वरीय पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे। 126 के तहत चिह्नित व्यक्तियों पर नोटिस कर कार्रवाई की जाएगी। सभी पूजा पंडालों का सत्यापन कर आयोजन समितियों से नियम पालन का शपथ पत्र लिया जाएगा। किसी भी प्रकार का भड़काऊ गाना बजने न पाए, इसके लिए संगीत संचालकों के साथ पुलिस बल की मौजूदगी रहेगी और पंडालों व जुलूसों में बजने वाले गीतों की सूची पूर्व में जांची जाएगी। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन स्थानों पर पूर्व में घटनाएं घट चुकी हैं, वहां सीसीटीवी और ड्रोन की मदद से निगरानी की जाएगी। आईजी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन और पुलिस की समन्वित कार्रवाई से शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में दुर्गा पूजा विसर्जन सम्पन्न कराया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)