google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संदिग्ध परिस्थिति में पंखे से लटकता मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या और प्रताड़ित का लगाया आरोप

ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अमौली गांव में 24 वर्षीय महिला शिखा शुक्ला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर शिखा को प्रताड़ित कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मृतका शिखा शुक्ला की शादी 2018 में अमौली गांव निवासी सुनील शुक्ला से हुई थी। मृतका के भाई अनूप पांडे ने आरोप लगाया कि उसके बहनोई सुनील शुक्ला का गांव की ही एक अन्य महिला से अवैध संबंध था। इस बात को लेकर परिवार में कई बार विवाद हुआ और पंचायतें भी बुलाई गईं, लेकिन सुनील के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। भाई ने बताया कि शिखा को लगातार मारपीट और प्रताड़ना झेलनी पड़ती थी। मायके पक्ष का कहना है कि यही प्रताड़ना उसकी मौत का कारण बनी है।
घटना की सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
मृतका के पिता ने बताया कि उन्हें समधी ने फोन पर बेटी के आत्महत्या करने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने अपनी बेटी को मृत अवस्था में पाया। उन्होंने कहा कि मौत का वास्तविक कारण पुलिस जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। कोतवाल ने जानकारी दी कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)