google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मानक के विपरीत निर्माण पर उठे गुणवत्ता के सवाल, झरना पंचायत में 6 महीने में सड़क हुई खराब

समाज जागरण/ अभय कुमार पटेल

सोनभद्र। नगवां ब्लॉक स्थित झरना ग्राम पंचायत में हाल ही में बनी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। लाखों रुपये की लागत से छह महीने पहले निर्मित यह सड़क जगह-जगह से टूटने लगी है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क निर्माण के दौरान मानक सामग्री का उपयोग नहीं किया गया। पत्थर और डामर की परतें पतली डाली गईं, जिसके कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। स्थानीय निवासी अंकित पासवान ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में बनी यह सड़क महज छह महीने में ही खराब हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई और घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ, जिससे अब लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। एक अन्य स्थायी निवासी सुबेदार प्रजापति ने भी घटिया सामग्री के उपयोग की बात कही। उन्होंने बताया कि निर्माण के समय ही आशंका थी कि यह सड़क ज्यादा दिन नहीं टिकेगी, क्योंकि ठेकेदार ने गुणवत्ता के मानकों का पालन नहीं किया था। सड़क की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मरम्मत नहीं की गई तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)