google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कुपोषित बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने हेतु नगर पालिका परिषद नजीबाबाद मे एक कार्य बैठक का आयोजन हुआ

दैनिक समाज जागरण

मुस्कान खान

जनपद बिजनौर

नजीबाबाद दिनांक 03.09.2025 को कुपोषित बच्चो को कुपोषण से मुक्त करने हेतु एक कार्यशाला / बैठक का आयोजन नगर पालिका परिषद नजीबाबाद द्वारा किया गया है। जिसकी अध्यक्षता श्री इंजीनियर मुअज्जम (चेयरमेन) नगर पालिका परिषद, नजीबाबाद ने की। जिसमें नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी श्रीमति मुक्ता सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी, श्री विमल चौबे एवं नगर के प्रतिष्ठित बाल रोग विशेषज्ञ डॉ० अखलाक अहमद, नगर पालिका के कर अधीक्षक श्री योगेन्द्र सिंह, नगर पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, श्री आदेश कुमार सैनी, नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक, श्री विपिन कुमार चौहान, नगर पालिका के सभासद, श्री ऐश्वर्य, श्री सुलतान, श्री इब्राहीम के अतिरिक्त नगर पालिका का स्टाफ एवं आगनवाड़ी कार्यकत्री और कुपोषित बच्चो के अभिभावक उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में डॉ० अखलाक द्वारा कुपोषित बच्चो को कुपोषण से मुक्त करने हेतु टिप्स / सुझाव दिये। कार्यक्रम के अन्त में श्री इंजीनियर मुअज्जम (चेयरमेन) एवं अधिशासी अधिकारी श्रीमति मुक्ता सिंह द्वारा कुपोषित बच्चो को पोषण किट वितरित की गयी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)