google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का होगा आयोजन

जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की तैयारीयों को लेकर बैठक संपन्न

शहडोल -: सेवा पखवाड़ा की तैयारी को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में बैठक संपन्न भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए बुधवार को बताया है कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी व मध्य प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष व विधायक माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक मनाया जाएगा जिसकी तैयारियों व सफल क्रियान्वयन हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी की अध्यक्षता में ‘अटल निलय’ जिला भाजपा कार्यालय में बैठक संपन्न हुई
बैठक में पूर्व मंत्री विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी जी विधायक ब्यौहारी श्री शरद जुगलाल कोल जी कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री श्री संतोष कुमार लोहानी जिला महामंत्री द्वय श्री दीपक शर्मा श्री मनोज सिंह आमों सह संयोजक श्री दौलत मनमानी श्री पुष्पेंद्र पटेल श्री प्रियम त्रिपाठी मंचासिन रहे
बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारी,मंडल बैठक प्रभारी ,कार्यक्रम की जिला टोली
मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री कार्यक्रमो की मंडल टोली संयोजक व सहसंयोजक
सभी मोर्चा जिला अध्यक्ष /महामंत्री
प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
मंच का सफल संचालन कार्यक्रम के जिला संयोजक जिला महामंत्री श्री संतोष लोहानी ने व आभार सह संयोजक श्री पुष्पेन्द्र पटेल ने किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)