google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नबीनगर थाना क्षेत्र के दमड़ी बीघा गांव के समीप एक बच्चे को धक्का मारकर भागने के क्रम में थाना क्षेत्र के भुसौली गांव के समीप एक युवक को गहरी चोट आई थी। घायल युवक पवन कुमार शर्मा, उम्र लगभग 25 वर्ष पिता परशुराम ठाकुर, निवासी तेंदुआ को इलाज के लिए परिजन वाराणसी स्थित निजी चिकित्सक से इलाज करा रहे थे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक का शव बुधवार को तेंदुआ स्थित घर पर लाया गया, जहां नबीनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया।पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में घायल युवक पवन कुमार शर्मा की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)