google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उजबक राजा तीन डकैत का शानदार मंचन संपन्न

प्रयागराज। साइंटिफिक एंपावरमेंट ऑफ डेवलपमेंट सोसाइटी के नाट्य समारोह के तीसरे दिन जबलपुर से आए कलाकारों द्वारा उजबक राजा तीन डकैत नाटक का मंचन किया गया। सर्वप्रथम संस्कार भारती के संस्थापक कलाऋषि पद्मश्री बाबा योगेंद्र के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन कर उनको याद किया एवं आज के मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथि युद्ध वीर सिंह द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। नाट्य मंचन के अवसर पर विख्यात कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा, दीपक शर्मा, सुशीलराय प्रेमलता मिश्रा, ज्योति मिश्रा, सुदेश शर्मा तेजेंद्र सिंह आदि विशिष्ट अतिथियों ने पुष्पार्पण किया। संचालन सुषमा शर्मा का रहा।
नाटक का लेखन अलकनंदन का है और नाटक को संजय गर्ग ने निर्देशित किया ।

नाटक में यह भी दिखाया गया है कि आज देश दुनिया में ढेरों मल्टीनेशनल कंपनियां किस्म – किस्म की ठगी कर रही है टीवी सिनेमा और भ्रामक विज्ञापनों का सहारा लेकर सैकड़ो गैर जरूरी चीज बेच रही हैं । हमारे खान-पान रहन-सहन सभ्यता और संस्कृति के इर्द-गिर्द एक झूठा जादू तिलस्म रच चुका है ,उनके जादुई संसार में सब फंसे हुए हैं हम देशी खान-पान पहनावा अपनी भाषा ,बोली सब भूलते जा रहे हैं। बच्चे दाल- चावल, रोटी- सब्जी खाना छोड़कर मैगी ,पिज्जा ,बर्गर और कोल्ड ड्रिंक से अपना पेट भर रहे हैं हास्य व्यंग्य विनोद गीत संगीत के माध्यम से इस सामाजिक दुर्दशा पर केंद्रित है नाटक उजबक राजा तीन डकैत।

मंच पर राजा की भूमिका में दविंदर सिंह ग्रोवर ने शानदार अभिनय कर दर्शकों की खूब प्रशंसा बटोरी । ठगों की भूमिका में विनय शर्मा पराग तेलंग और आत्मानंद श्रीवास्तव ने अपनी भाव भंगिमाओ और अदायगी से न सिर्फ अपनी भूमिकाओं के साथ न्याय किया अपितु नाटक को निरंतर गतिमान बनाए रखा।अन्य पात्रों में मानसी सोनी ,देवेंद्र झरिया, वैष्णवी बरसैया,अनिल पाली, अरमान गुप्ता ,राजवर्धन पटेल, भूमिका झरिया ,समीर सराठे और उन्नति तिवारी ने अपने अभिनय और अदाएगी से दर्शकों का मन मोह लिया l


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)