दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर थाना क्षेत्र के महुअरी गांव के समीप शनिवार की शाम में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गई।मृतक महुअरी गांव निवासी अनील चौहान का 30 वर्षीय पुत्र योगेश चौहान है।जानकारी के अनुसार योगेश तेतरिया मोड़ से अपने घर लौट रहा था इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने योगेश को रौंदते हुए भागने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों द्वारा पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया गया।ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि चालक नशे में धुत था।इधर मौत के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर नबीनगर बारुण मुख्य पथ को जाम कर दिया।सूचना पर पहुंची नबीनगर थाना पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम को हटवाया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि गाड़ी को जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।चालक की पहचान रोहतास जिले के समहुता गांव निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



