दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नवीनगर प्रखंड के नाऊर गांव की बेटी रिया पांडेय ने राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया है। रिया ने भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित “विकसित भारत युवा संसद 2026” प्रतियोगिता में राष्ट्रीय विजेता बनकर जिले का नाम रोशन किया।15 से 17 जून तक नई दिल्ली के संसद भवन में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रिया ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम और विकसित भारत 2047” विषय पर आत्मविश्वास भरा भाषण दिया। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी को देश के विकास के लिए जरूरी बताते हुए स्पष्ट विचार और तर्कों से निर्णायकों को प्रभावित किया।प्रतियोगिता की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, राज्य मंत्री रक्षा खडसे, माय भारत प्रमुख डॉ. प्रियंका शुक्ला और युवा मंत्रालय सचिव पल्लवि जैन गोविल भी उपस्थित रहीं। अतिथियों ने रिया सहित सभी विजेताओं को बधाई दी और युवाओं को देश का भविष्य बताया।नाऊर निवासी डॉ. सत्येंद्र कुमार पांडेय की पोती रिया की इस उपलब्धि से पूरे नवीनगर क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने कहा कि रिया ने साबित कर दिया कि गांव की बेटियां भी राष्ट्रीय मंच पर पहचान बना सकती हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



