वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के अनुपालन एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निरंतर सघन वाहन जाँच की जा रही है। इसी क्रम में किशनगंज नगर क्षेत्र के फरिंग गोला चेक पोस्ट के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक कार सवार व्यक्ति नाम प्रदीप सिंह, ग्राम सुभाषपल्ली, थाना दालकोला, जिला उत्तर दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) के पास से चार लाख इकतालीस हजार आठ सौ सत्तर रूपये बरामद किया गया।

बरामद राशि के संबंध में जब उनसे वैध कागजात / प्रमाण प्रस्तुत करने का अनुरोध किया गया, तो वे न तो कोई दस्तावेज़ दिखा सके और न ही कोई संतोषजनक उत्तर दे पाए। बरामद नगद राशि को विधिसम्मत प्रक्रिया के अंतर्गत जब्ती सूची बनाकर जब्त किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



