google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अदाकारा आराधना सचान की फिल्म सिहरन, पैन-इंडिया रिलीज, दमदार अभिनय से बटोरी सुर्खियाँ


मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) – हॉरर–कॉमेडी फिल्म ‘सिहरन’ अब पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है! और दर्शकों के बीच शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म में अदाकारा आराधना सचान ने गाँव की सीधी-सादी लड़की मोहिनी का सशक्त किरदार निभाया है! जिसे उसके रंग के कारण समाज में भेदभाव का सामना करना पड़ता है।

कहानी आगे बढ़ते-बढ़ते जब यही मोहिनी चुड़ैल का रूप धारण करती है,तो वह पूरे गाँव से अपने अपमान का हिसाब चुकता करती नज़र आती है। ॐ शिवाय फिल्म  के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता हरि नारायण चौरसिया और आभा चौरसिया हैं। फिल्म के लेखक व निर्देशक मनीष कुमार वर्मा  हैं, जिनकी सशक्त कहानी-कहने की शैली ने परदे पर कमाल कर दिखाया है।

आराधना सचान बताती हैं कि जब उन्होंने पहली बार मनीष कुमार वर्मा की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो एक ही बार में कहानी दिल को छू गई!और उन्होंने तुरंत फिल्म साइन कर ली। इस प्रोजेक्ट में उन्होंने अभिनय के साथ-साथ कास्टिंग डायरेक्टर और प्रोजेक्ट हेड की ज़िम्मेदारी भी निभाई, जो अपने-आप में एक बड़ी उपलब्धि है। मोहिनी का किरदार उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। काले रंग के मेक-अप में बदलने में रोज़ाना 2–3 घंटे लगते थे और शूटिंग खत्म होने के बाद भी कई बार वह खुद भूल जाती थीं कि उनका वास्तविक रंग गोरा है! क्योंकि वह पूरी तरह अपने किरदार में रम चुकी थीं। मोहिनी और चुड़ैल दो विपरीत शेड्स को एक साथ निभाना कठिन था!एक ओर सरलता, दूसरी ओर खौफनाक रूप,लंबे मेक-अप के बाद घंटों उसी रूप में रहना और जंगल जैसी लाइव लोकेशन्स पर शूटिंग इन सबके बावजूद आराधना कहती हैं कि यह उनके जीवन का सबसे अलग और यादगार अनुभव रहा।

निर्देशक मनीष कुमार वर्मा के बारे में आराधना का कहना है कि उन्होंने कहानी को परदे पर जीवंत कर दिया। वह बेहद टैलेंटेड लेखक-निर्देशक हैं और उनके साथ काम करना एक बेहतरीन अनुभव रहा। इस फिल्म में के सॉन्ग भी मुझे बहुत पसंद आए जिसका म्यूजिक डब्लू साहिस ने दिया तथा  एक्शन डायरेक्टर  बीर मास्टर , आर्ट डायरेक्टर सी पी सेन और एसिस्टेंट डायरेक्टर किया है रवि रंगीला है! फिल्म में बॉलीवुड कलाकार मुस्ताक खान  और जूनियर मेहमूद ने भी शानदार अभिनय किया है।

साथ ही रवि रंगीला,ममता सिंह,सोनिया, योगिता, मीरा मंडल, अतुल वत्सल,संजय सहानी, अब्दुल गफ्फार, बृज किशोर पटेल, उत्कर्ष बाजपेयी, सत्यम शुक्ला, विजय मंवतकर, जगुरा, अजय श्रीवास्तव, कल्पना श्री वास्तव ,बलवंत राज, रमेश पाठक, दुर्गेश अवस्थी, दुर्गेश कुमार, तारिक वारिशी, राजू हर्साना, राजू सोनी सहित कई कलाकारों ने फिल्म को मजबूती दी है।

‘सिहरन’ 12 दिसंबर से सिनेमाघरों में रिलीज है और दर्शकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया पा रही है। अगर आप हॉरर के साथ दमदार सामाजिक संदेश और मनोरंजन देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म ज़रूर देखें।

गौरतलब है कि इससे पहले आराधना सचान लोकप्रिय वेब सीरीज़  कामाक्षी  में अपने शानदार अभिनय से हंगामा ओटीटी,
पर धूम मचा चुकी हैं। यह सीरीज़  एयरटेल एक्सट्रीम ,
वाचो  और टाटा बिंज प्ले  पर भी स्ट्रीम हो रही है, जहाँ उन्होंने राजस्थान की राजकुमारी कामाक्षी का यादगार किरदार निभाया था।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)