सांसद खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह संपन्न


विजय तिवारी समाज जागरण
शहडोल। शहडोल संसदीय क्षेत्र अंतर्गत आयोजित सांसद खेल प्रतियोगिता का भव्य एवं गरिमामय समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती  हिमाद्री सिंह रही अध्यक्षता विधायक जयसिंह मरावी  ने की , विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सदस्य जिला योजना समिति श्रीमती अमिता चपरा , कलेक्टर डॉ. केदार सिंह , सीईओ जिला पंचायत  शिवम प्रजापति ,  सहित शहडोल, अनूपपुर, उमरिया तथा कटनी जिले के बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी खेल प्रेमी, प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

पूरे देश सहित शहडोल संभागीय मुख्यालय में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सांसद खेल प्रतियोगिता का समापन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लाइव उद्बोधन का प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित जनों, खिलाड़ियों एवं नागरिकों ने देखा और सुना। प्रधानमंत्री के प्रेरक संबोधन से खिलाड़ियों में नया उत्साह देखने को मिला।समापन समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने कहा कि “खेलों से हारकर जीतने का जुनून मिलता है, जो खिलाड़ी के आत्मविश्वास को बढ़ाता है। खेल हमें अनुशासन, धैर्य और संघर्ष करना सिखाते हैं, जो जीवन में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक हैं।”

उन्होंने कहा कि सांसद खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि आदिवासी अंचल शहडोल खेल प्रतिभाओं से धनी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मिनी ब्राजील के नाम से विख्यात ग्राम विचारपुर के फुटबाल खिलाड़ियों की प्रतिभा का जिक्र मन की बात में 3 बार किया है। शहडोल संसदीय क्षेत्र के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करें। खिलाड़ियों को सर्व सुविधायुक्त खेल स्टेडियम एवं स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स दिलाने के प्रयास जारी हैं।

जहां आवास एवं विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी। आपने सांसद खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों, आयोजकों की टीम, जनप्रतिनिधियों, तथा मार्गदर्शकों को प्रतियोगिता आयोजित कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक जयसिंह मरावी ने कहा कि “फिट और स्वस्थ रहने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का समन्वय अत्यंत आवश्यक है। खेल बच्चों और युवाओं के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।” उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास कर उच्च स्तर पर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।


सदस्य जिला योजना समिति श्रीमती अमिता चपरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि “खेलों में हार-जीत मायने नहीं रखती, बल्कि खेल भावना, टीम वर्क और खेल भावना सबसे महत्वपूर्ण होती है।” उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।


क्रीड़ा भारती के सह सचिव डॉ राजेश त्रिपाठी ने सांसद खेल प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि सांसद खेल प्रतियोगिता के लिए राष्ट्रीय खेल दिवस से ऑनलाइन पंजीयन का कार्य शुरू किया गया था। जिसमें विभिन्न खेलों के 10631 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में ऑनलाइन पंजीयन कराया। तीन माह की अवधि में विभिन्न खेल विधाओं में लगभग 14 हजार खिलाड़ियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिताओं में कबड्डी, क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, खो-खो, रस्सा-कसी, लाठी प्रतियोगिता, सहित अन्य खेल शामिल रहे, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्साह एवं खेल भावना के साथ भाग लिया।समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ किया गया। आयोजन को सफल बनाने में खेल विभाग, आयोजन समिति, स्वयंसेवकों एवं स्थानीय प्रशासन का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर जनजातीय संस्कृति के अनुरूप सैला, कर्मा, सामूहिक  नृत्यों की प्रस्तुतियां जनजातीय कलाकारों द्वारा दी गईं। जिसमें अतिथियों ने भी सहभागिता निभाई तथा दलों के साथ सामूहिक नृत्य में भाग लिया। कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती के योगा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा योग एवं प्राणायाम के कर्तव्य तथा लाठी मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कस्तूरबा गांधी छात्रावास की छात्राओं ने चक दे इंडिया तथा ज्ञानोदय विद्यालय विचारपुर के छात्राओं के दल ने सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। शहडोल जिले के 47 लाठी प्रतियोगिता के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्टीªय स्तर पर अपनी सहभागिता की है।

वर्तमान में 53 खिलाड़ियों का दल उज्जैन में आयोजित राज्य स्तरीय लाठी मार्सल आर्ट प्रतियोगिता में भाग लेगा। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी लोग, प्रशिक्षक, क्रीड़ा भारती के सदस्य, स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रशिक्षक तथा बड़ी संख्या में आमजन एवं मीडिया से जुड़े पत्रकार उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय नंे किया। कबड्डी, फुटबाल, के बालक एवं बालिका वर्ग में शहडोल, रस्सा-कसी, तथा बॉलीबाल में उमरिया जिला प्रथम रहा।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों एवं विभिन्न सामूहिक प्रतियोेगिता के खिलाड़ियों एवं टीमों को नगद मेडल एवं प्रमाण पत्र तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले खेल प्रशिक्षकों एवं आयोजकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)