google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आदर्श आचार संहिता के दौरान सघन वाहन जांच में पांच लाख तीस हजार रुपये बरामद

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के अनुपालन एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निरंतर सघन वाहन जांच अभियान चलाई जा रही है। इसी क्रम में कोचाधामन थाना के सामने एसएसटी चेक पोस्ट के पास 17 अक्टूबर शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक कार सवार व्यक्ति अफसार रजा, थाना-बायसी,पर्णियों के पास से 5,30,000/- (पांच लाख तीस हजार रुपये नगद) बरामद किया गया। बरामद राशि के संबंध में पुलिस द्वारा  जब उनसे वैध कागजात / प्रमाण प्रस्तुत देने को कहा गया, तो कोई दस्तावेज़ नहीं दिया और न ही कोई संतोषजनक उत्तर दिया।

बरामद नगद राशि को जब्ती सूची बनाकर जब्त किया गया एवं  निर्वाची पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी, कोचाधामन को सूचित किया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)