नोएडा। समाज जागरण।
श्री जी गौ सदन इस वर्ष अपनी स्थापना की रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) बड़े धूमधाम से मनाने जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस बार भी गोवर्धन पूजा एवं गोपाष्टमी उत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत गोवर्धन पूजा का आयोजन दिनांक 22 अक्टूबर 2025, दिन बुधवार, सुबह 10 बजे से तथा गोपाष्टमी उत्सव का आयोजन दिनांक 29 अक्टूबर 2025, दिन बुधवार, सुबह 9 बजे से किया जाएगा। दोनों ही कार्यक्रम गौशाला प्रांगण, सेक्टर-94, नोएडा में संपन्न होंगे।

कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों की जानकारी के लिए प्रेस वार्ता का आयोजन 18 अक्टूबर 2025, दिन शनिवार, सुबह 11 बजे गौशाला प्रांगण में किया गया है। आयोजकों ने सभी पत्रकार बंधुओं को सादर आमंत्रित किया है और आग्रह किया है कि वे समय से पहुँचकर इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन की भव्यता में सहभागी बनें।
GovardhanPuja2025, #Gopashtami2025, #ShreeJiGovardhan, #NoidaEvents, #BhaktiMahotsav, #SamajJagran, #NoidaNews, #HinduFestival, #RajatJayantiCelebration, #NoidaGauShala
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



