
*आस्था हैं या अंधविश्वास, जाने कहां स्थित है यह मंदिर*
कोई इसे शुभ तो कई लोग अशुभ संकेत मान रहे हैं।
समाज जागरण, राकेश कुमार मिश्र सहायक प्रभारी मगध प्रमण्डल सह ब्यूरो चीफ, गया ।
गया (बिहार) 6 फरवरी2023:- एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां मां दुर्गा की आंखों से आंसू बहने का कथित वीडियो वायरल हो रहा है. इस घटना को देखने के लिए मंदिर में लोगों की भीड़ उमड़ गई, जिसे संभालने के लिए कई थानों की पुलिस को लगाया गया है।
काली आंख वीडियो में दिख रही *सफेद*: इसे आस्था कहे या अंधविश्वास!
लेकिन वीडियो में देखा जा सकता है कि मां दुर्गा की आंख से आंसू की धारा बह रही है । बताया जा रहा है कि पहले मां दुर्गा की आंख काली थी ,लेकिन अब यह सफेद दिखाई दे रही है स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार की देर शाम यह खबर आग की तरह फैल गई , सैकड़ों लोग यहां पर जुट गए और मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए आतुर हो गए ः लोग इसे मां दुर्गा का चमत्कारिक रूप मान रहे हैं और उनके दर्शन करने को बेकाबू होते देख रहे हैं हालांकि अत्यधिक भीड़ होने के कारण सड़क पर जाम लगने लगी लोगों की भीड़ बढ़ती ही जा रही थी इसकी सूचना मिलते हैं जिला कोतवाली और सिविल लाइन थाना के पुलिस दल बल के साथ पहुंचे मंदिर के पास से भीड़ को हटाना शुरू कर दिया।
यह मामला क्या शहर के स्टेशन रोड स्थित मुरली हिल के पास का है ।
भक्तों की आस्था का सवाल यह था कि महिलाओं ने भजन कीर्तन करना शुरू कर दिया सभी इसे चमत्कार बताने लगे और मां दुर्गा की एक झलक देखने के लिए आतुर हो गए । कई लोगों ने तो इसे अंधविश्वास बताया तो कई लोगों ने इसे चमत्कार माना है । मां दुर्गा की आंखों में आंसू बहाने को लोग साथ-साथ चमत्कार मान रहे हैं । हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर मां की आंखों में आंसू क्यों निकल रहे हैं ,कोई इसे शुभ तो कई लोग अशुभ संकेत मान रहे हैं। मां दुर्गा की प्रतिमा के आंखों से आंसू निकलने का कुछ वीडियो है सामने आया है इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से शेयर किए जा रहे हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



