google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आपदा के तहत परिवार के मुखिया को मिलेगा सुखाड़ राशि


दैनिक समाज जागरण कटोरिया से धर्मेंद्र रतन की रिपोर्ट 
सरकार के निर्देश पर कटोरिया प्रखंड के नए भवन में सोमवार को बीडीओ प्रेम प्रकाश की अध्यक्षता में सुखाड़ को लेकर बैठक हुई जिसमें कृषि पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, किसान सलाहकार, विकास मित्र, आंगनवाड़ी सेविका  साहिका ने भाग लिया।
 इस संबंध में  बीडीयो प्रेम प्रकाश ने बताया कि आपदा के तहत सुखाड़ को लेकर परिवार के मुखिया को 3500 डीबीटी के तहत खाते में दिया जाएगा। इसको लेकर सेविका ,सहायिका, विकास मित्र, किसान सलाहकार को घर घर जाकर किसानों से फॉर्मेट मे आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया ।
इस मौके पर अंचल अधिकारी सागर प्रसाद, कृषि पदाधिकारी , किसान सलाहकार, आंगनवाड़ी सेविका एवं प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)