google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आर टी कान्वेंट स्कूल नबीनगर के छात्र गए शैक्षणिक भ्रमण पर*


दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 4 नवम्बर 2023 नगर पंचायत क्षेत्र के नयकाबीघा स्थित आर.टी.कॉन्वेंट स्कूल नबीनगर के छात्रों को शैक्षिक परिभ्रमण के लिए आज रवाना किया गया।नवीनगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे और नगर पंचायत नबीनगर के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिपुरारी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर पटना के लिए रवाना किया। मौके पर थानाध्यक्ष ने भ्रमण पर गए सभी छात्रों को शुभकामना देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ साथ इस तरह के कार्य से छात्रों को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक बौद्धिक विकास के साथ साथ मनोरंजन भी हो जाता है ।प्रधानाध्यापक शिवकेश कुमार सिंह ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण से छात्र भौगोलिक वास्तविकताओं से परिचित होते हैं और वे विभिन्न वस्तुओं का निरीक्षण करके ही ज्ञान प्राप्त करते हैं। मौके पर संतोष कुमार सिंह, बबलू सिंह, जेपी सिंह, अशोक सिंह,मंटू सिंह, पंकज मिश्रा,जितेंद्र मिश्रा और छात्रों के अभिभावक मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)