
हरियाणा/ अंबाला (राजेश सलूजा) : राज्यसभा सांसद व कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य चौ. दीपेंद्र हुड्डा का अम्बाला लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर कपूर सिंह के वाटिका सिटी सैन्टर स्थिति निवास पर पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। इस अवसर पर विधायक वरूण मुलाना, पूर्व विधायक जसबीर मलौर व कांग्रेसी नेता अशोक महेता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता व शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने उनका भव्य स्वागत के लिए आयोजक डॉ. कपूर सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने मौजूदा प्रदेश व केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार भी किए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अगली सरकार कांग्रेस की बनने जा रही है जिसके बाद लोगों की कोई भी समस्या शेष नहीं रहेगी। डॉक्टर कपूर सिंह ने उनके आवास पर पहुंचने के लिए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा का अभार जताया। डॉक्टर कपूर सिंह ने दीपेन्द्र हुड्डा, वरूण मुूलाना व जसबीर मलौर को शाल ओढ़ा कर सम्मानित भी किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



