नोएडा: आशियाना आर्किड सोसाइटी गामा 2 में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों और महिलाओं ने मिलकर तिरंगा फहराया।

बच्चों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को और भी जीवंत बनाया। महिलाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समाज में एकजुटता और देशभक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना था। पूरे आयोजन के दौरान “जय हिंद” और “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



