नोएडा, सेक्टर-29: 26 जनवरी 2026 को शहीद स्मारक पर 77वां गणतंत्र दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज और तीनों रक्षा बलों के ध्वज फहराते हुए स्मारक की भव्यता और बढ़ गई।

पूर्व सैनिकों और नागरिकों ने 45 वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। संस्था के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल जी. एल. बख्शी ने समर्पित पुष्पचक्र अर्पित किए। फ्लाइट लेफ्टिनेंट जे. पी. शर्मा, कर्नल छिब्बर, श्रीमती नर्गिस नक़वी सहित शहीदों के परिजन शामिल हुए।
समारोह का सबसे भावुक क्षण तब आया जब नातिन-नातियों अनाया, रयान और शनाया ने स्क्वाड्रन लीडर आई. एच. नक़वी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में स्मारक की पवित्रता बनाए रखने वाले कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया।
कमांडर नरेंद्र महाजन ने मीडिया से कहा कि वार्षिक श्रद्धांजलि समारोह 23 फरवरी 2026 को आयोजित होगा, जिसमें नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी मुख्य अतिथि होंगे और स्मारिका 2026 का विमोचन भी होगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



