नोएडा: महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (एमयूआईटी), नोएडा परिसर में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई।
समारोह की शुरुआत विश्वविद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विंग कमांडर अजय भल्ला (सेवानिवृत्त) रहे। डीन एकेडमिक्स डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने स्वागत भाषण में गणतंत्र दिवस के महत्व और भारतीय संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे मूल्यों पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि विंग कमांडर अजय भल्ला (सेवानिवृत्त) को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ देश के विकास में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में छात्रों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। प्रस्तुतियों को उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
समारोह का समापन डॉ. नीलू तिवारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



