google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अवधूत भगवान राम पी.जी. कॉलेज के छात्रों ने राज्य स्तरीय युवा संसद में किया शानदार प्रदर्शन।*

ऊर्जांचल संवाददाता मु० हफीज फुलील। दैनिक समाज जागरण

अनपरा/ सोनभद्र।  अवधूत भगवान राम पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, अनपरा के छात्रों ने  विधान सभा में आयोजित राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से अवगत कराने और उनकी नेतृत्व क्षमता को निखारने का कार्य  किया गया। कॉलेज के प्रतिभागी छात्रों ने भारतीय संविधान के 75 वर्ष: अधिकारों, कर्तव्यों और प्रगति की यात्रा” संविधान दिवस के 11 संकल्प: भारत के संवैधानिक मूल्यों को सशक्त बनाने की प्रतिज्ञा” मुद्दों पर प्रभावी ढंग से अपनी बात रखी। उनकी वाक्पटुता, विचारशीलता और संसदीय मर्यादा के प्रति उनकी समझ को निर्णायक मंडल ने अत्यधिक सराहा। यह उपलब्धि न केवल कॉलेज के लिए, बल्कि पूरे सोनभद्र जिले के लिए गर्व का विषय है। कॉलेज से तनुश्री सिंह , श्वेता अग्रहरि, गुडलक राज और नेहा बानो ने कॉलेज से विधानसभा में अपनी बात रखी। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को राजनीति एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक बनाते हैं और उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय विक्रम सिंह ने छात्रों को सम्मानित किए और बधाई देते हुए कहा, “हमारे छात्र न केवल अकादमिक स्तर पर बल्कि सह-शैक्षिक गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। युवा संसद में उनकी भागीदारी लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने और प्रभावी नेतृत्व कौशल विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, संकाय सदस्यों के मार्गदर्शन और कॉलेज के समग्र शैक्षिक वातावरण का परिणाम है। भविष्य में भी कॉलेज इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी श्रेष्ठता को साबित करता रहेगा। इस प्रोग्राम को सफल बनाने में डॉ अजय कुमार सिंह, डॉ प्रीति मौर्य, डॉ अभय शंकर द्विवेदी, ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)