दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
पौथू (औरंगाबाद) न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत के बाद फरार चल रहे एक अभियुक्त को पौथू थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त 2014 के एक पुराने कांड में वांछित था और उसके विरुद्ध औरंगाबाद न्यायालय से वारंट निर्गत था।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अरविंद यादव उर्फ अरविंद कुमार, उम्र करीब 41 वर्ष, पिता स्व. बेचू यादव, ग्राम पौथू टोला पोखर बिगहा, थाना पौथू, जिला औरंगाबाद के रूप में हुई है।
अरविंद यादव पौथू थाना कांड संख्या 56/2014 में नामजद अभियुक्त था। कांड दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था।थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पौथू थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वारंटी अरविंद यादव अपने घर पोखर बिगहा गांव में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



