समाज जागरण
मीरजापुर /हलिया विकासखंड के क्षेत्र के बाजार में आज केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को हलिया बाजार में आयोजित कार्यक्रम में मिर्ज़ापुर / सोनभद्र विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह उर्फ़ विनीत सिंह ने प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा।विधान परिषद सदस्य ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण, किसान सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने देश के करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लाया है।
उन्होंने कहा कि सड़क, रेल और हवाई संपर्क के विस्तार से देश की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है, वहीं आत्मनिर्भर भारत अभियान ने स्थानीय उद्योगों और रोजगार को बढ़ावा दिया है।
विधान परिषद सदस्य ने कार्यकर्ताओं से इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।इस दौरान विधान परिषद सदस्य ने प्रबुद्ध जनो को माल्यार्पण कर स्वागत किया है इस दौरान मंडल अध्यक्ष दिनेश अग्रहरी, ताराचंद, सहित अन्य लोग मौजूद रहे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



