अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, संवाददाता झारखंड
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 14 अप्रैल 2024:– ABVP अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् आदित्यपुर नगर इकाई के नगर मंत्री श्री विवेकानंद के नेतृत्व में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती (समाजिक समरसता दिवस) के उपलक्ष्य पर आदित्यपुर-2 अम्बेडकर चौक पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर उपस्थित जमशेदपुर ABVP के छात्र नेता प्रियांशु राज उपस्थित थे उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरान्त सभी परिषद् के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की जीवनी के बारे बताते हुए कहा की किस तरह बाबा साहब ने अनेकों प्रकार की समस्या होने बावजूद भी कभी शिक्षा का रास्ता नहीं छोङा और आगे चल कर विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के संविधान की रचना की।
इस मौके पर मुख्य रूप आदित्यपुर नगर मंत्री विवेकानंद, महानगर सह मंत्री अभिषेक कुमार, महानगर खेल प्रमुख दीपक कुमार, प्रिंस एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



