अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड
सरायकेला खरसावां (झारखंड)11 अक्टूबर 2024:– एबीवीपी के पूर्व कार्यकर्ता रहे आदित्यपुर निवासी प्रियांशु राज रघुवंशी ने सर रतन टाटा जी के देहांत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सर रतन टाटा केवल नाम से ही नहीं सचमुच के इस देश के ” रत्न ” थे, उन्होंने हम देशवासियों को सिखाया की देखे गए सपने को सच भी किया जा सकता है, उन्होंने झारखंड राज्य को पुरे विश्व में लौह नगरी के नाम से पहचान दिलाई देश में उद्योगपति बहुत हुए लेकिन उद्योगपति के साथ साथ सचा देश भक्त, और कोरोना जैसे विकट परिस्थिती में जब हमारा देश आर्थिक स्थिति से जुझ रहा था तब सर रतन टाटा ने मसीहा की तरह आगे आकर देश के पीएम केयर फंड में एक बड़ी सहायता राशी प्रदान की थी
इतना बड़ा व्यक्तित्व रखने वाले सर रतन टाटा जी की याद में पुरे शहर में एबीवीपी जमशेदपुर महानगर एवं आदित्यपुर नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा पुरे शहर में 500 पौधे लगाए जाएंगे सर रतन टाटा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए आखें नम हैं हमने और हमारे पुरे देश ने सच में एक रत्न खोया है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



