google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दुर्गानवमी के मौके पर ठाकुरबाड़ी में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम संपन्न

समाज जागरण सवादाता दीपक कुमार प्रखंड छत्तरपुर

बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और युवा जन जागृति मंडल के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ शस्त्र पूजन

छतरपुर: दुर्गानवमी के मौके पर ठाकुरबारी परिसर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ठाकुरबाड़ी के पुरोहित आशीष मिश्रा ने दुर्गा वाहिनी की बहनों की उपस्थिति में शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया। दुर्गावाहिनी की सभी बहनों को चुनरी ओढा कर अभिनन्दन किया गया। शस्त्र पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से छतरपुर मंदिर कमेटि के संरक्षक सुबोध सोनी, अरविंद गुप्ता चुनमून, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, युवा जन जागृति मंडल के अध्यक्ष आकाश चंद्रा, अजय गुप्ता, अरुण शर्मा छतरपुर थाना के एसआई राहुल कुमार, संजय कुमार, एनके सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए।
वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनू सिंह, रिशु गुप्ता, अंकित पांडेय, रॉकी, शशिकांत, बिट्टू जॉन, छोटू चंद्रा, दीपक यादव, उज्ज्वल कुमार, अजय गुप्ता, रजत देव ने अपना योगदान दिया। इस मौके पर ठाकुरबाड़ी में सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)