अवधेश कुमार गुप्ता/ समाज जागरण
सोनभद्र। घोरावल तहसील क्षेत्र के कर्रीबरांव गांव निवासी केदार नाथ ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर राजस्व विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास, धमकी और जातिसूचक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया है। मामले में उन्होंने कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत पत्र के अनुसार, गांव में स्थित सरकारी (राजस्व) भूमि पर कुछ लोगों द्वारा रात के समय ट्रैक्टर से जुताई कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। उजाला भारती ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया। साथ ही एक उपनिरीक्षक पर भी ग्रामीणों को मुकदमे में फंसाने और जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस कारण गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।
केदार नाथ ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि कई बार थाना घोरावल में शिकायत देने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। राम सागर ने कहा जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, राजस्व भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाये। ग्रामीणों की मांग है कि नामजद आरोपितों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने यह भी आशंका जताई है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो भूमि विवाद को लेकर क्षेत्र में गंभीर कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



