भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक किया पाठ
दैनिक समाज जागरण
डाला/ सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में डाला मंडल भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाजार स्थित हनुमान मंदिर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया इस दौरान मंदिर परिसर जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।
भाजपा डाला मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल ने मंदिर में विराजमान सभी देवी-देवताओं का पुष्प माला धूपबत्ती अगरबत्ती लड्डू का प्रसाद चढ़ाकर विधि-विधान से पूजन अर्चन कर मंदिर परिसर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का शुभांरभ कराया कार्यक्रम में पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी श्रद्धा के साथ पाठ में शामिल हुए। सुंदरकांड पाठ के बाद भजन किर्तन व आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने बजरंगबली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्षों के लिए आभार जताया। साथ ही देश की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, संतोष कुमार बबलू, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह पटेल, बृजेश पांडेय, चंद्रावती गोंड, विशाल कुमार, अवनीश देव पांडेय, राजेश पटेल, कन्हैया, विकास जैन आदि लोग मौजूद रहे।



