google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पंचायती के बहाने महिला से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
30 जुलाई। पौआखाली थाना क्षेत्र की एक 39 वर्षीय महिला ने नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू पर नशीला पदार्थ खिलाकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने, पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के आवेदन पर पौआखाली थाना में कांड संख्या 120/26 दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


एफआईआर के अनुसार, 28 जुलाई 2026 की रात करीब 12 बजे पीड़िता अपनी पुत्री और पति के साथ पुत्री से जुड़े एक पारिवारिक विवाद के निपटारे के लिए पंचायत में जाने के उद्देश्य से आरोपी की गाड़ी में सवार हुई थी। आरोप है कि रास्ते में आरोपी ने उसके पति को रजनीगंधा में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। महिला का आरोप है कि उसे भी नशीला पदार्थ देकर अचेत कर दिया गया।


पीड़िता का आरोप है कि पंचायत स्थल पर ले जाने के बजाय आरोपी उन्हें किशनगंज के एक होटल में ले गया, जहां बेहोशी की हालत का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। एफआईआर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने उसकी पुत्री को पांच लाख रुपये का लालच देकर शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।


महिला ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी प्रभावशाली व्यक्ति है और लंबे समय से लोगों को डराने-धमकाने का काम करता रहा है। उसने अपने परिवार की सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


पौआखाली थाना पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर कांड संख्या 120/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)