google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चेहल्लुम पर्व को लेकर नबीनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर गुरुवार को नबीनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीपीओ सदर-1 औरंगाबाद सुशील कुमार ने कहा कि चेहल्लुम के जुलूस और मजलिस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने सख्ती के साथ कहा कि जुलूस के नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।

जुलूस में डीजे और अश्लील गाना नहीं बजेगा।बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर सूरज कुमार, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय, अपर थानाध्यक्ष सुमित कुमार मौजूद रहे।बैठक में तय किया गया कि जुलूस के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है।वहीं जुलूस मार्ग पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।ताजिया जुलूस के लिए निर्धारित रूट और समय का सख्ती से पालन कराया जाएगा।शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। बैठक में जदयू नेता सूर्यवंश सिंह,,भाजपा के उदय प्रताप सिंह प्रो सुनील बोस,उमेश कुमार सिंह,इकराम अंसारी, सागिर अशरफ,मुश्ताक अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)