google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अवैध रेत एवं कोयला उत्खनन के विरुद्ध की गई कार्यवाही

समाज जागरण
विजय तिवारी
शहडोल ।कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देशानुसार शहडोल में रेत एवं कोयले सहित अन्य खनिजो के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए मैदानी अमले द्वारा निरंतर कार्यवाही की सुनिश्चित की जा रही है। जिला खनिज अधिकारी राहुल साडिल्य ने जानकारी दी है कि कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देशानुसार जनपद पंचायत बुढार के गाम बुटरा में खनिज एवं पुलिस विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से कोयले के अवैध खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही की गई जिसमें कोयला खनिज का अवैध खनन एवं परिवहन करने पर एक जेसीबी एवं एक ट्रक जप्त किया गया।


वाहन मशीन के चालकों के द्वारा बताया गया की दोनों वाहन, मशीन श्री विजय यादव निवासी बटूरा का है, जिनके कहने पर कोयला खनिज का अवैध खनन, परिवहन कराया जा रहा था। वाहनों को मौके पर इनके चालकों से जप्त किया गया एवं वाहनों को थाना अमलाई की अभिरक्षा मे खड़ा करवाया गया है। उक्त कार्यवाही में खनि निरीक्षक अभिषेक पटले एवं अमलाई थाना प्रभारी भूपेंद्रमणि पांडेय की भूमिका रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)