google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दुलहरी बांध की सिंचाई से लहलहायेंगी पांच गाँव की फसलें

कृषकों की आय बढाने में होगा असर कारी

उमरिया — उमरिया जिले के करकेली विकास खंड के दूरांचल बसे दुलहरी गांव में सिंचाई विभाग के व्दारा निर्मित हो रहे बांध के पूर्ण हो जाने से होने वाली सिंचाई से जहाँ कृषकों के लिये वरदान साबित होगा। इस बांध के निर्माण का उद्देश्य किसानों को सस्ते,सुगम तरीके से किसान के खेत तक पानी पहुंचाना तो था ही इसके साथ ही साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के किसानों की आय दोगुनी करने के विजन को भी पूरा करना था ।

मालूम है कि बांधो से किसानों को नहर के माध्यम से खेतों में पानी की उपलब्धता कम लागत, कम संकट, बिना परेशानी के पानी सुलभ कराया जाता है, बांध से मिलने वाले पानी में किसान का कोई नुकसान होता नहीं है,जिस वजह से बांध की सिंचाई सर्वोत्तम मानी जाती है,और इसके लिये सदैव हर एक किसान लालायित रहते हैं,अमूमन इस सिंचाई का सबसे बड़ा लाभ यह भी माना जाता है कि बंजर भूमि भी भरपूर पानी पाकर उपजाऊ बन जाता है और वह भूमि जिसमें फसले नहीं उगती थी इन बंजर खेतों में भी बोयी गयी फसले लहलहा उठती है । इन्ही बखूबियो को ध्यान में रखकर आदिवासी बाहूल्य गाँवों के बीच दुलहरी में बांध की बुनियाद सिंचाई विभाग व्दारा रखी गयी थी। जो लगभग पूर्ण होने की स्थिति में है। जानकर सूत्रों का मानना है कि यह बांध जून माह तक पूर्ण हो जायेगा और इसी तरह सब सुचारू रूप से चलता रहा तो अगले खरीफ की फसल से खेतों को पानी मिलना शुरू हो जायेगा।
इस बांध से दुलहरी, कनेरी, सिंहपुर, सेमरिया, और ठूठा कुदरी के गाँवों को सिंचाई सुविधा मिलेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)