google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एक्ट्रेस-मॉडल दिया गोहल का नया अचीवमेंट: कहा—सबको प्राउड फील करवाना है


मुंबई (गिरजा शंकर अग्रवाल) – टीवी और फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बना चुकी एक्ट्रेस व मॉडल दिया गोहल ने एक बार फिर अपनी उपलब्धियों से सबको गौरवान्वित किया है। दिया ने बताया कि इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद उन्हें हमेशा अच्छे लोगों का साथ, भरपूर प्यार और ईश्वर की अनुकंपा मिली है, जिसने उनकी राह आसान बनाई।



दिया गोहल ने कहा कि उन्हें सपने देखना और उन्हें मेहनत के दम पर पूरा करना बेहद पसंद है। लगातार की गई मेहनत ही उनके जीवन में रंग भर रही है। इसी का परिणाम है कि वर्ष 2025 में गोवा में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें एक नहीं, बल्कि दो-दो ट्रॉफियां मिलीं।

हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक बड़े इवेंट में भी दिया को सम्मानित किया गया।
दिया ने बताया, “कुछ समय पहले मुझे सनी लियोन के साथ ट्रॉफी मिली थी, जो मेरे लिए बेहद खास पल था।”

एक्ट्रेस ने फिल्मों में भी काम किया है और उनका कहना है कि उनकी मंज़िल यहां खत्म नहीं होती।
दिया गोहल ने दृढ़ता के साथ कहा—
“मेरा सपना अभी बहुत बड़ा है। मुझे और बड़ा काम करना है, और अच्छा करना है… ताकि सबको प्राउड फील करवाऊं।”

दिया की लगन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच उन्हें इंडस्ट्री में और भी मजबूत पहचान दिलाने की ओर बढ़ रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)