फैंस और इंडस्ट्री से मिली बधाइयां
मुंबई | गिरजा शंकर अग्रवाल
अभिनेत्री श्रीदीपा डे को हाल ही में प्रतिष्ठित “सिंटा वारियर्स सम्मान” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) द्वारा इंडस्ट्री के कलाकारों की सहायता और उनके प्रति समर्पित योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।
श्रीदीपा डे को यह सम्मान कलाकारों के प्रति उनके संवेदनशील व्यवहार, सहयोगी सोच और कठिन समय में साथी कलाकारों के समर्थन के लिए दिया गया। उन्होंने न केवल अपने अभिनय से पहचान बनाई है, बल्कि इंडस्ट्री के कलाकारों के साथ मजबूती से खड़े होकर प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत किया है।
CINTAA द्वारा दिए गए इस सम्मान को लेकर श्रीदीपा डे ने संस्था के प्रेसिडेंट, जनरल सेक्रेटरी और पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा,
“यह सम्मान मेरे लिए बेहद खास है। कलाकारों की मदद करना मेरे लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि दिल से जुड़ा प्रयास है। यह सम्मान मुझे आगे भी लोगों के साथ खड़े रहने की प्रेरणा देता है।”
उन्होंने आगे कहा कि वह भविष्य में भी इंडस्ट्री और कलाकारों के लिए अपना सहयोग और योगदान लगातार जारी रखेंगी।
श्रीदीपा डे को मिले इस सम्मान के बाद उनके फैंस और फिल्म-टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाइयां दी हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



