दैनिक समाज जागरण ,दयाल। लायक ,ब्यूरो चीफ ,सराइकेला (झारखण्ड )15अप्रैल 2023
आदित्यपुर: क्षेत्र में पड़ रहे प्रचंड गर्मी को देखते हुए थाना प्रभारी राजन कुमार की पहल पर शनिवार से शीतल पेयजल की सेवा का शुभारंभ किया गया. इस मौके पर थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. बाजार और थाना आने जाने वाले लोगों को प्यास लगने पर इधर- उधर भटकना पड़ता है.
उन्होंने कहा कि थाना एवं बाजार आने- जाने वाले लोगों को शुद्ध एवं शीतल पेय के लिए कहीं भटकने की जरूरत नहीं है. यहां 24 घंटे शुद्ध पेयजल, चना और गुड़ की सेवा उपलब्ध रहेगी. उन्होंने आम लोगों से इस निःशुल्क सेवा का लाभ उठाने की अपील की.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



