google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एडीएम और ए एसपी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्यायें, शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए निर्देश

संजय मिश्रा दैनिक समाज जागरण जिला ब्यूरो चित्रकूट

अपर जिलाधिकारी चित्रकूट कुंवर बहादुर सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट शैलेन्द्र कुमार राय* की अध्यक्षता में तहसील सभागार मऊ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । भूमि विवाद से सम्बन्धित मामलों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी मऊ नवदीप शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक थाना मऊ आनन्द कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना बरगढ़ शिवमूरत यादव एवं राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)