google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग्राम चौपाल में एडीओ पंचायत व एडीओ एसटी ने सुनी जनसमस्याएं

रणविजय सिंह परिहार
लालगंज (मिर्जापुर):स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत ददरी व बसकोप के पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल एडीओ पंचायत व एडीओ एसटी के देखरेख में आयोजित किया गया जिसमें मौके पर ग्राम चौपाल में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याओं को रखा जिसका निस्तारण करने का आश्वासन दिया है।ग्राम पंचायत में कराए गये कार्यों का निरीक्षण किया गया. ग्राम पंचायत ददरी में एडीओ पंचायत रुपेश श्रीवास्तव के देखरेख में आवास, शौचालय पेंशन आदि की मांग ग्रामीणों ने किया गया।जिस पर एडीओ पंचायत ने समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया है।इसी प्रकार ग्राम पंचायत बसकोप में एडीओ एसटी मनोहर लाल के समक्ष ग्रामीणों ने आवास, शौचालय, पेंशन, राशनकार्ड के मांग रखा जिस पर एडीओ एसटी ने निस्तारण करने का आश्वासन दिया है।एडीओ पंचायत रुपेश श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम पंचायत ददरी व बसकोप ग्राम पंचायत में ग्राम चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्यायों को सुनकर निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया है।इस दौरान सचिव गौरव राणा ,ग्राम प्रधान सुरेशचंद्र दूबे आदि मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)