(रघुनंदन पराशर जैतो पंजाब)
अमृतसर, 20 नवंबर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर की सालाना जनरल बैठक अरदास के बाद शुरू हुई। इसमें शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष और दूसरे पदाधिकारियों का चुनाव किया गया, जिसमें एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी लगातार 6वीं बार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने गए। जबकि सीनियर वाइस अध्यक्ष रघुजीत सिंह विर्क, जूनियर वाइस अध्यक्ष गुरबख्श सिंह खालसा, जनरल सेक्रेटरी गुरप्रीत सिंह झब्बर चुने गए हैं। इसके अलावा अंतरिम कमेटी के लिए चुने गए सदस्यों में मोहन सिंह बंगी, बावा सिंह गुमानपुरा, रणजीत सिंह काहलों, नवतेज सिंह कौनी, बीबी परमजीत कौर मूनक, रविंदर सिंह खालसा, दर्शन सिंह बराड़ मोठांवाली, चरण सिंह आलमगीर, गुरिंदरपाल सिंह गोरा, कुलदीप सिंह नस्सुपुर और बीबी नरिंदर कौर रनिया शामिल हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



