समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।
रबी अभियान-2026 के तहत किसानों को गेहूं की उन्नत किस्मों का बीज उपलब्ध कराने हेतु आज चंदौली जिले के नियमताबाद विकास खंड के ग्राम सभा गोधना में किसानों को निशुल्क बीज उपलब्ध कराया गया।बताते चले यू पी एग्रीज योजना के अंतर्गत किसानों को रवि सीजन के बुवाई हेतु गेहूं का बीज उपलब्ध कराया गया।तकनीकी सहायक विनोद यादव ने बताया किसानों को कम लगात से ज्यादा उपज करने हेतु बीज वितरित किया जा रहा है।आगे भी किसानों को बीज उपलब्ध कराया जाता रहेगा।बीज वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने योजना का लाभ उठाया तथा उन्हें वैज्ञानिक खेती, उन्नत बीजों के उपयोग, संतुलित पोषण प्रबंधन एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी भी दी गई।आज आयोजित कार्यक्रम में कुल 80 किसानों को निःशुल्क गेहूं का बीज उपलब्ध कराया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



