ब्यूरो चीफ़ सोनभद्र। समाज जागरण
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की एक बैठक अध्यक्ष जगजीवन सिंह एड की अध्यक्षता में डी बी ए सभागार हुई संचालन महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एड ने किया ! बैठक में अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने सहित कई विषयों विचार विमर्श किया गया !
अध्यक्ष जगजीवन सिंह एड ने कहा कि समाज के कमजोर लोगों को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। अधिवक्ताओं पर आए दिन हमले हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता संरक्षण कानून तत्काल लागू करे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष एड ने बताया कि डी बी ए वादकारी भवन के लिए श्री आशुतोष सिन्हा सदस्य विधान परिषद वाराणसी क्षेत्र आशुतोष सिन्हा से पांच लाख मिला उससे वादकारी विश्रामालय बनाया जायेगा जिससे अधिवक्तागण को बैठने की सहूलियत होगी ! महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एड ने बताया कि मिडिया के कार्य के लिए राजेश कुमार मौर्य एड व राजेश कुमार यादव एड को जिम्मेदारी दी गई ! इस अवसर पर राजेश कुमार मौर्य, राजेश यादव, शान्ति वर्मा, अविनाश यादव, नवीन पांडेय, चंद्रप्रकाश सिंह, दसरथ यादव, महेंद्र आर्य, कामता प्रसाद यादव, आकृति निर्भया, सरस्वती देवी, रामगुल्ली यादव, मुहम्मद याकूब आदि लोग मौजूद रहे!
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



