दैनिक समाज जागरण जिला संवाददात्ता सत्य प्रकाश नारायण औरंगाबाद।
औरंगाबाद (बिहार) 28 अगस्त 2022:- औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर नगर में विजय सिंह के पुत्र सुमित कुमार सिंह की पत्नी लवली सिंह नें शादी के महज 6 माह बाद फांसी का फंदा लगाकर अपनी लीला समाप्त कर कर ली। लवली सिंह की शादी फरवरी में गया के इमामगंज थाना क्षेत्र के बारा गांव में हुआ था ।
मृतका के दादी विमला देवी ने कहा कि दमाद मेरी पोती के चरित्र पर सवाल खड़ा किया करते था, इस बात को लेकर पहले भी हत्या का प्रयास किया गया था । इसबार हत्या कर शव को फांसी से लटका दिया, इसकी सूचना पुलिस को दी गई है, पुलिस कार्रवाई कर रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



